नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे होगी राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक; प्रदेश के विकास और जनहित के एजेंडों पर लगेगी मुहर
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने और जनहित से जुड़े कई बड़े वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बेहद महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई है।
यह अहम बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के आधारभूत ढांचे रोजगार के नए अवसरों और प्रशासनिक कसावट को लेकर कई चौंकाने वाले और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सभी मंत्रियों को बैठक में आवश्यक प्रस्तावों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
About The Author














