The specified slider id does not exist.

नियुक्ति ब्रेकिंग : एमपी की सियासत में ‘प्रवीण’ दांव : मुख्यमंत्री के भरोसेमंद प्रवीण शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ‘मप्र युवा आयोग’ के अध्यक्ष

Share this post:

ग्वालियर से भोपाल तक जश्न : ABVP से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सक्रिय युवा चेहरे पर संगठन ने जताया विश्वास

नई पहल न्यूज नेटवर्क। भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने ग्वालियर के सक्रिय और ऊर्जावान भाजपा नेता प्रवीण शर्मा को ‘मध्य प्रदेश युवा आयोग’ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सत्ता और संगठन का ‘परफेक्ट’ तालमेल

राजनीति की सीढ़ियां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जैसे अनुशासित संगठन से चढ़ने वाले प्रवीण शर्मा की यह नियुक्ति केवल एक प्रशासनिक पद नहीं, बल्कि उनके वर्षों के जमीनी संघर्ष और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतिफल मानी जा रही है। ग्वालियर अंचल से आने वाले शर्मा न केवल मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुड-बुक्स में शामिल हैं, बल्कि संगठन और सत्ता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में भी देखे जाते हैं।

  • आधिकारिक आदेश: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, प्रवीण शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • छात्र राजनीति का अनुभव: प्रवीण शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा के छात्र संगठन ABVP से की थी, जिससे उन्हें युवाओं की नब्ज समझने का गहरा अनुभव है।
  • ग्वालियर में खुशी की लहर: नियुक्ति की खबर मिलते ही ग्वालियर सहित प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह मेरी मेहनत नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास की जीत है। मैं यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे प्रदेश के युवाओं की आवाज बनने का अवसर दिया। मेरा लक्ष्य रहेगा कि मप्र युवा आयोग के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करूं।

प्रवीण शर्मा, नवनियुक्त अध्यक्ष, मप्र युवा आयोग

प्रवीण शर्मा की नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि भाजपा आगामी समय में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल में उनकी सक्रियता और मुख्यमंत्री से उनकी निकटता का लाभ निश्चित रूप से सरकार को युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में मिलेगा।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail