ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल मंगलवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे लोगों को इस पुनीत कार्य के प्रति प्रोत्साहन मिल सके।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य का आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें।



जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस तरह के आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं।
पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरों ने कहा कि रक्तदान शिविर समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करता है तथा सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा और लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।




