The specified slider id does not exist.

साहित्य की गूंज : चिरमिरी की कथाकार मल्लिका रुद्रा की कहानी ‘बोलती क्यों नहीं नीला’ का आज आकाशवाणी से होगा प्रसारण

Share this post:

स्त्रीत्व के संघर्ष और समाज की दोहरी मानसिकता पर कड़ा प्रहार, 5 फरवरी दोपहर 1:10 बजे अंबिकापुर केंद्र से सुन सकेंगे श्रोता

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली चिरमिरी की प्रख्यात साहित्यकार मल्लिका रुद्रा एक बार फिर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को झकझोरने के लिए तैयार हैं। उनकी नवीनतम कहानी ‘बोलती क्यों नहीं नीला’ का प्रसारण आगामी 5 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर आकाशवाणी अंबिकापुर से किया जाएगा।

सामाजिक कुप्रथाओं पर तीखा प्रहार

​यह कहानी केवल एक काल्पनिक वृत्तांत नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त उन कुप्रथाओं और घृणित मानसिकता पर करारा प्रहार है, जो स्त्री के सम्मान को चुनौती देती हैं। एक ओर जहाँ समाज में नारी को पूजनीय माना जाता है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी दरिंदगी भरी मानसिकताएं भी सक्रिय हैं जो डंके की चोट पर स्त्रीत्व के हनन की चेष्टा करती हैं। मल्लिका रुद्रा ने अपनी इस कहानी में इन्हीं संवेदनशील पहलुओं को बड़ी ही बेबाकी से उकेरा है।

रहस्य और ग्रामीण परिवेश का अनूठा संगम

​कहानी की पृष्ठभूमि बंगाल के ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। कथा का ताना-बाना कुछ इस तरह बुना गया है कि शुरुआत से अंत तक रहस्य बना रहता है, जो श्रोताओं को अंत तक बांधे रखने में सक्षम है। लेखिका ने न केवल कुछ पुरुषों की घृणित मानसिकता को उजागर किया है, बल्कि समाज के उस गौरवशाली पुरुष वर्ग को भी सामने रखा है जो स्त्री के अस्तित्व और मान-मर्यादा का सम्मान करना जानते हैं।

कथाकार का अनुभव और साख

​मल्लिका रुद्रा की कहानियाँ पहले भी समय-समय पर आकाशवाणी से प्रसारित होकर प्रशंसा बटोरती रही हैं। ‘बोलती क्यों नहीं नीला’ के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर अपनी शीर्षक सार्थकता और कथा शैली का लोहा मनवाया है।

इस लिंक पर क्लिक कर आप सुन सकते है कहानी

All India Radio AIR Ambikapur — listen online live streaming https://share.google/nmdjMV4ubY39tKFli

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail