The specified slider id does not exist.

भाजयुमो की सियासत में ‘न्यायधानी’ को मिला बड़ा पद : गौरी गुप्ता बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

Share this post:

ABVP से शुरू हुआ सफर अब प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचा, संगठन ने जताया बिलासपुर की बेटी पर भरोसा

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार शाम अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में न्यायधानी बिलासपुर का दबदबा देखने को मिला है। युवा राजनीति में अपनी सक्रियता और प्रखर छवि के लिए पहचानी जाने वाली गौरी गुप्ता को संगठन ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

छात्र राजनीति से प्रदेश नेतृत्व तक का सफर

​गौरी गुप्ता की यह उपलब्धि उनके वर्षों के जमीनी संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी, जहाँ उन्होंने छात्र हितों की लड़ाई लड़कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

​इससे पहले भी वह भाजयुमो में प्रदेश मंत्री के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी सक्रियता केवल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजयुमो के कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और सम्मान प्राप्त किया है।

दिग्गजों का मिला आशीर्वाद

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण नियुक्ति पर गौरी गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने विशेष रूप से संगठन महामंत्री पवन साय, बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। माना जा रहा है कि गौरी की कार्यक्षमता और युवाओं के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना है।

“उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी प्राथमिकता” — गौरी गुप्ता

अपनी नियुक्ति के बाद गौरी गुप्ता ने कहा:

“संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए सदैव ऋणी रहूँगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है। बिलासपुर के हमारे मार्गदर्शक और वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल जी व  पवन साय जी के मार्गदर्शन में मैंने हमेशा जनहित की राजनीति सीखी है। मेरा लक्ष्य अब प्रदेश के युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ना और प्रदेश अध्यक्ष व संगठन की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail