The specified slider id does not exist.

एक्सक्लूसिव : BJP में ‘नबीन’ युग का आगाज़ : नितिन ही होंगे भाजपा के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ को नए साल में मिलेगा नया भाजपा प्रभारी

Share this post:

मकर संक्रांति को शुभ कार्यों की शुरुआत माना जाता है, इसलिए इसी समय को संगठन के नए प्रमुख के चुनाव के लिए चुना गया है

रविकांत सिंह राजपूत। नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव आकार लेने लगा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब भविष्य की रणनीति भी साफ होने लगी है। सूत्रों और से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया अगले साल यानी 2026 में मकर संक्रांति के शुभ अवसर से शुरू होगी।

नितिन नबीन ही होंगे अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष !

दिल्ली के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नितिन नबीन ही भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। वीडियो के मुताबिक, मकर संक्रांति के बाद जब चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, तब नितिन नबीन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। यह बिल्कुल वैसा ही घटनाक्रम है जैसा जे.पी. नड्डा के समय देखा गया था। पहले कार्यकारी अध्यक्ष और फिर पूर्णकालिक कमान।

शाह और नड्डा ने खुद सौंपी जिम्मेदारी

​सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक भव्य और गौरवशाली दृश्य देखा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने नितिन नबीन का स्वागत किया और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराया। इस दौरान नबीन का भव्य स्वागत हुआ और वे लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी की सुगबुगाहट

नितिन नबीन की इस बड़ी पदोन्नति का सीधा असर छत्तीसगढ़ की राजनीति पर पड़ेगा। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महती जिम्मेदारी मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ को जल्द ही नया प्रभारी मिल जाएगा। नबीन ने छत्तीसगढ़ में संगठन को जिस मजबूती से खड़ा किया, अब उसी मॉडल को वे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail