
रायपुर। सरकार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान युक्तियुक्तकरण का छत्तीसगढ़ के 23 संगठनाें ने एक साथ एक सुर में विरोध किया है, 2008 सेटअप काे रखते हुए युक्तियुक्तकरण करने की मांग काे लेकर पिछले 28 मई काे ऐतिहासिक एकदिवसीय आंदोलन नया रायपुर के धरना स्थल तुता में किया गया जिसमें युक्तियुक्तकरण के विरोध में लगभग 12 हजार शिक्षक साथियों नें हिस्सा लिया आंदोलन काे सफल बनाया, आंदोलन के तहत चरणबद्ध आंदोलन के तहत युक्तियुक्तकरण में अब जिला स्तर पर विरोध किया जा रहा है, काऊंसिलिंग के पहले दावा आपत्ति का भी माैका नही दिया गया, जिसका विरोध किया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के शैक्षिक संगठन छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ पंजीयन क्रमांक 122202435951 के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू का नाम दुर्ग जिले में जारी अति शेष सूची में नाम आया है, जिससे प्रदेश में हडकंप मच गया है, सूची में पंजीयन,संगठन के कॉलम में पदाधिकारी का भी जिक्र नही किया गया है, जबकि विष्णु प्रसाद साहू छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ पंजीयन क्रमांक 122202435951 के प्रदेश अध्यक्ष है, जिसका लगातार मिडिया एवं शिक्षक संगठनाें जिक्र हाेते रहा है, शासन काे गंभीरता से लेना चाहिए, संगठन लगातार सक्रिय है आंदोलन एवं शिक्षक हित में सदैव तत्पर है, शिक्षक हित में कार्य कर रही है, विष्णु प्रसाद साहू दुर्ग जिले के शास उ मा विद्यालय घाेटवानी में पदस्थ है, उनका अति शेष सूची में आने से पदस्थ विद्यालय, गांव में, शिक्षकाें में, छात्राओं एवं आम जनमानस में घाेर निराशा है, सुत्राे से मिली जानकारी में बताया गया है कि 2018 में हाई से हायर सेकेण्डरी विद्यालय में उन्नयन हुआ है, वाणिज्य संकाय का 01 पद स्वीकृत है जबकि 2008 सेटअप के तहत 02 पद स्वीकृत किया जाना चाहिए था, 2022 में स्थानांतरण से 02 व्याख्याता आये पहले विष्णु प्रसाद साहू ने 14.10.2022 नियुक्त हुए जबकि नितिन कुमार ताम्रकार 27.10.2022 काे सभी मामले जैसे नियुक्ति विष्णु प्रसाद साहू का 19.09.2011 जबकि नितिन ताम्रकार का 27.02.2018 है, , वरिष्ठता में 13064 नंबर है जबकि नितिन ताम्रकार 17157 है, विष्णु प्रसाद साहू वरिष्ठ व्याख्याता है, सभी मामले मे वरिष्ठ व्याख्याता है, पिछले 01 साल से कार्यलय जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर नितिन कुमार ताम्रकार कनिष्ठ हाेने की वजह से अति शेष हाेने पर शा उ मा वि खिलाेराकला में अध्यापन व्यवस्था के तहत पदस्थ थे, विष्णु प्रसाद साहू ने विद्यालय में आते ही सबसे पहले अपने विद्यालय में वाणिज्य संकाय प्रारंभ किया, जिसमें पहले ही वर्ष 12 छात्र- छात्राओ ने कक्षा में प्रवेश लिया अभी 11वी में 15 विद्यार्थी एवं 12 वीं में 12 विद्यार्थी रहे है, जिसमें से बाेर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है,सभी संकाय में परिणाम 100% है, विद्यालय एवं संकुल का परफॉरमेंस जिले में उत्कृष्ट है, शिक्षक सभी गतिविधियों में बढचढ कर हिस्सा लेते है, लेकिन अब युक्तियुक्तकरण के तहत विष्णु प्रसाद साहू का नाम अति शेष में आना आश्चर्य है, दावा आपत्ति करने का शासन ने समय नही दिया है, ये शासन की कैसी नीति है, नियम है, विष्णु प्रसाद साहू ने जाे क्षेत्र में अपने काम, अपने तरिके एवं व्यवहार से जाे नाम एवं मुकाम बनाया वह बेहतरीन है, विद्यालय से जाने से छात्र- छात्राओं, शिक्षक स्टाफ एवं जनमानस मे घाेर निराशा है,,
About The Author










































