नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के एल्डरमैन और भाजपा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अखिलेश मिश्रा का नया छठ गीत ‘छठी मैया तू देदा आशीर्वाद हो’ आज रिलीज हो गया है। ‘अखिलेश मिश्रा ऑफिशियल’ के बैनर तले प्रस्तुत यह गीत अपनी मधुर धुनों और भक्तिमय संदेश के चलते रिलीज के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।
लोक आस्था के महापर्व छठ के उल्लास के बीच छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा एक मनमोहक भक्ति गीत आज रिलीज कर दिया गया है। क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि और कला प्रेमी अखिलेश मिश्रा द्वारा तैयार इस गीत ने रिलीज होते ही श्रोताओं का मन मोह लिया है।
राजनीति के साथ कला साधना का सफर

एक तरफ जहाँ अखिलेश मिश्रा मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में एल्डरमैन के रूप में जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के तौर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। अपनी इसी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने इस छठ गीत के बोल (राइटर), गायन (सिंगर) और संगीत संयोजन (कंपोजर) की जिम्मेदारी खुद संभाली है।
- आकर्षक विजुअल्स: जारी किए गए पोस्टर और वीडियो में पारंपरिक छठ पूजा के दृश्यों, छठी मैया के दरबार और लोक संस्कृति की अनूठी छटा को दर्शाया गया है।
- मुख्य कलाकार: इस गीत में अपनी कला का जलवा बिखेरने वाली मुख्य आर्टिस्ट पल्लवी देवांगन हैं।
- संगीत व निर्देशन: गीत को मधुर संगीत से गोपाल पाण्डेय ने सजाया है। इसकी रिकॉर्डिंग और संपादन बृजेश तेंदुआ द्वारा गोपाल सीरीज / एसबीआर फिल्म्स अंबिकापुर के माध्यम से किया गया है।
आज रिलीज हुए इस गीत से क्षेत्र के पूर्वांचल वासियों और छठ व्रतियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस गीत से जुड़ी अधिक जानकारी या संपर्क के लिए 9826137630 और 8224990401 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
About The Author










































