वीडियो : ऐसा क्या हुआ कि, दो कैबिनेट मंत्रियों व महिला विधायक के सामने रोने लगी महिलाएं

Share this post:

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सेक्टर सुपरवाइजर पर पैसे मांगने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में इन दिनों समाधान शिविर चल रहे है, जहा समस्याओं के निराकरण का दावा किया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कठौतिया में भी सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही विधायक ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मंच पर बैठे मंत्रियों के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फूट फूट कर रोने लगी तो प्रदेश के कृषि व एमसीबी जिले के प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्यामबिहारी जायसवाल व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने मंच से अपना स्थान छोड़कर खड़े होकर चुप कराते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। ताराबहरा ग्राम पंचायत व आसपास के ग्राम पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजर चिंता तिवारी पर पैसे की मांग व मानसिक प्रताड़न का आरोप लगाते हुए मंत्रियों के सामने ही फूट फूट कर रोने लगी।

जिस पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित करने का आश्वासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया तब जाकर महिलाएं शांत हुई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा, कई बार शिकायत कर चुके है कोई जांच नहीं होती है, तो वहां मौजद मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, अब हमारे पास मामला आ गया है सुनवाई होगी। वहां मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चुप कराया। मौके पर मौजूद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का इस दौरान तल्ख अंदाज देखने को भी मिला। वहां उन्होंने कलेक्टर डी राहुल वेंकट व जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती से कहा, क्या देखते है आप सब तो महिला बाल विकास अधिकारी ने कहा, कि उसको वहां से हटा देते है तो मंत्री ने कहा, अभी हटाओ। इस पूरे मामले ने महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी सेक्टर सुपरवाइजर चिंता तिवारी के खिलाफ ऐसी ही शिकायत सामने आने पर उन्हें हटा दिया गया था फिर मेरा दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के बाद उसे वही सेक्टर सुपरवाइजर बना दिया गया। कल उनका सेक्टर बदलकर उन्हें समझाइश दी जाएगी।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail