भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने जुटे जनप्रतिनिधि, समर्पण भाव से कार्य करेंगे, सेवा ही लक्ष्य : जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवपुर-चरचा के जनप्रतिनिधियों और मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्टिक हाउस, चरचा में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सेवा भाव और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि “पार्टी के हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को पूरी निष्ठा और समर्पण से समाज व संगठन हित में कार्य करना होगा।” उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है।
पार्टी के अभियानों में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी
जिलाध्यक्ष तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियानों में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, जिससे संगठन और मजबूत होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, श्याम नारायण यादव, धर्मपाल, संजय देवांगन, कुण्डल साय कुजूर, धनेश्वरी राजवाड़े, झर्मिला देवी, हरिनारायण अग्रवाल, विश्वनाथ, आदित्य जायसवाल, प्रदीप गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि भाजपा आने वाले समय में संगठन को और सशक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक गतिविधियां तेज करेगी।



About The Author










































