महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के नए अध्याय की शुरुआत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र में आज महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन रहा। विधायक भावना बोहरा ने मोहतराखुर्द में महतारी सदन का वर्चुअल उद्घाटन किया और बाजार चारभाठा तथा ढोरली में कुल 46 लाख 34 हजार रुपए की लागत से अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनता और क्षेत्रवासियों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर देखी गई।
महतारी सदन: ग्रामीण महिलाओं के सपनों का केंद्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में निर्मित महतारी सदन की लागत 24 लाख 70 हजार रुपए है, जिसका उद्देश्य पंडरिया की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह भवन केवल ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों, आत्मविश्वास और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सदन महिलाओं को प्रशिक्षण देने, स्वयं सहायता समूह की गतिविधियाँ चलाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का एक मंच प्रदान करेगा। यह स्थल ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित होगा।

विकास कार्यों का भूमिपूजन: जनता की सुविधा के लिए नई पहल
आज चारभाठा में सीसी रोड निर्माण और ढोरली में सीसी रोड व भवन निर्माण के लिए कुल 46 लाख 34 हजार रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और धार्मिक, सांस्कृतिक तथा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में न केवल महिला सशक्तिकरण, बल्कि युवा, किसान, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्रों के मूलभूत सुविधाओं के विकास में भी तेजी लाई जा रही है। सड़क निर्माण, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का विकास, तालाबों और शहरों का सौंदर्यीकरण तथा पेयजल व्यवस्था की सुविधा अब जनता तक पहुँच रही है।
डबल इंजन सरकार की ग्रामीण एवं महिला-केंद्रित नीति
भावना बोहरा ने कहा, महतारी वंदन योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महतारी सदन में उन्हें प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान कर उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यह केवल भवन नहीं, बल्कि हमारी बहनों, माताओं और बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, और यह क्षेत्र अब लगातार प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। आज पंडरिया विधानसभा में कुल 71 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात जनता को प्राप्त हुई, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया।

About The Author














