राशन वितरण में भारी अव्यवस्था, भगदड़ में कई लोग कुचले गए पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। गरियाबंद। जिले में तीन महीने का राशन एक साथ बांटे जाने की घोषणा के बाद राशन दुकानों के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बाहरी गेट खुलते ही उमड़ी भीड़ में कई लोग कुचले गए, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

दुकानदार घबराए, दरवाजा तक नहीं खोल पा रहे
राशन दुकानदारों की मानें तो भीड़ इतनी बेकाबू हो गई है कि वे अपनी दुकान का शटर तक नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं, ओटीपी सत्यापन और फिंगरप्रिंट मिलान की प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण राशन वितरण और भी धीमा हो गया है।

सर्वर डाउन, राशन उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
राशन कार्डधारियों को डिजिटल सत्यापन में परेशानी हो रही है। सर्वर बार-बार डाउन होने से उपभोक्ता बार-बार कतार में लगने को मजबूर हैं। सुबह से लाइन में लगे लोग थक कर झुंझला रहे हैं, वहीं कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और झगड़े की स्थिति बन गई है।
पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
हालात बेकाबू न हो जाएं, इसके लिए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अफसर भीड़ नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। विशेष निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ में किसी भी तरह की अफवाह न फैले।
स्थानीय लोगों की मांग
लोगों का कहना है कि राशन का वितरण वार्ड और तारीख के अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि हर उपभोक्ता को समय पर और सुरक्षित तरीके से राशन मिल सके।


गरियाबंद_समाचार
राशनवितरणअव्यवस्था
राशन_भगदड़
अफरा_तफरी
सरकारी_राशन
राशन_लाइन
फिंगरप्रिंट_विफलता
OTP_समस्या
सर्वर_डाउन
प्रशासन_असहाय
पुलिस_तैनात
राशन_विवाद
छत्तीसगढ़_खबर
About The Author










































