सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंचे शंकरगढ़ हाई स्कूल, कक्षा में बैठकर बच्चों संग बाँटी शिक्षा की समझ
नई पहल न्यूज नेटवर्क। बलरामपुर। शिक्षा के महत्व को सिर्फ भाषणों तक सीमित न रखकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज कुछ ऐसा किया, जो प्रेरणा बन गया। शासकीय हाई स्कूल शंकरगढ़ (दुर्गापुर) के औचक निरीक्षण के दौरान सांसद खुद कक्षा में पहुंचे और हिंदी विषय पढ़ाया। सुबह 11:00 बजे की पहली पाली में जब छात्र अपनी किताबें खोल रहे थे, तब अचानक सांसद स्वयं शिक्षक की भूमिका में कक्षा में प्रवेश कर गए। उन्होंने हिंदी विषय का पाठ पढ़ाया, बच्चों से सवाल किए और जवाब सुनकर सराहना की।

बच्चों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल

सांसद को अपने बीच पढ़ाते देखकर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि किसी सांसद को पढ़ाते हुए देखना, एक यादगार अनुभव है। सांसद ने भी बच्चों को मेहनत से पढ़ने और जीवन में कुछ बनने की प्रेरणा दी।

शिक्षा की गुणवत्ता पर भी दिया ध्यान
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्कूल की व्यवस्था, उपस्थिति, शिक्षकों की स्थिति और पाठ्यक्रम की स्थिति की जानकारी भी ली और शिक्षा विभाग को ज़मीनी सुधारों पर ध्यान देने की बात कही।
#सांसद_बने_गुरुजी #चिंतामणि_महाराज #शिक्षा_का_सम्मान #सरगुजा_समाचार #बलरामपुर_खबर #स्कूल_निरीक्षण #HindiClassByMP #InspiringLeadership


About The Author










































