वीडियो : “मोहन का मासूमों से मिलन: सीएम ने थामा बच्चों का हाथ, पत्नी ने बांटे चॉकलेट, आम और मुस्कानें”

Share this post:

पचमढ़ी से लौटते वक्त सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोका काफिला, सड़क किनारे खड़े बच्चों को खिलाया आम, महिला विक्रेताओं से की आत्मीय बातचीत

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क | पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक मानवीय चेहरा सामने आया। पचमढ़ी से लौटते समय नर्मदापुरम जिले के बारिआम गांव के पास सीएम ने अपना काफिला रुकवाया, जहां सड़क किनारे महिलाएं टोकरी में आम बेच रही थीं। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सीमा यादव ने आम खरीदे और वहीं मौजूद बच्चों को अपने हाथों से आम बांटे। यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक सहज, आत्मीय और सजीव मानवीय क्षण था जिसने सभी को भावुक कर दिया।

पत्नी सीमा यादव ने बच्चों को प्यार से खिलाया आम

सीएम की पत्नी सीमा यादव ने बच्चों को दुलारा, मुस्कानें दीं और अपने हाथों से आम खिलाए। चॉकलेट भी बांटा। बच्चों की आंखों में चमक थी और चेहरों पर ऐसी खुशी, जो किसी पुरस्कार से कम नहीं।

बातचीत में झलकी आत्मीयता, जुड़ाव और सादगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम बेच रहीं महिलाओं से बात की, पूछा – “रोज कितने आम बिक जाते हैं?”
बसंती टेकाम ने बताया – “400 से 500 रुपए तक के आम बिक जाते हैं।”
सीएम ने बसंती की बेटी से पूछा – “स्कूल जाती हो?”
बिटिया बोली – “जी, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती हूं।”
सीएम ने मुस्कुराकर कहा – “अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है।”

बच्चों से बोले – रोज स्कूल जाओ, मन लगाकर पढ़ो

सीएम ने बच्चों से नाम पूछे – उमेश, साक्षी, रिया… सबने बताया कि वे स्कूल जाते हैं।
सीएम ने कहा – “रोज स्कूल जाना और खूब मन लगाकर पढ़ाई करना, तुम्हारा भविष्य बहुत उज्ज्वल है।”

महिलाएं बोलीं – ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा

मुख्यमंत्री द्वारा की गई खरीदी और आत्मीय व्यवहार से आम बेच रही महिलाएं गदगद हो गईं। एक महिला ने कहा – “सरकार तो बहुत देखी, लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा जो खुद आकर हाल पूछे, आम खरीदे और बच्चों को अपने हाथों से खिलाए।”

मोहन यादव का बालप्रेम, सहजता और संवेदनशीलता की मिसाल बनी तस्वीर

डॉ. मोहन यादव का यह व्यवहार साबित करता है कि सत्ता का असली अर्थ जन से जुड़ना, उनकी बात सुनना और उनके जीवन में खुशियों की मिठास घोलना होता है। यह सिर्फ एक खबर नहीं, एक दृश्य था जिसमें सत्ता और संवेदना ने हाथ मिलाया, जहां एक मुख्यमंत्री सिर्फ नेता नहीं, एक पिता, एक मार्गदर्शक और एक संवेदनशील नागरिक की भूमिका में दिखे।

मुख्यमंत्रीमोहनयादव

बालप्रेम

सादगीकीमिसाल

मानवीयमुख्यमंत्री

आमबांटेसीएम

बच्चोंकेबीचसीएम

मोहनमामा

सीएमकीसंवेदनशीलता

सीएमकास्पर्श

प्रेरणादायकक़िस्सा

मध्यप्रदेशसमाचार

सीएमडायरी

नईपहलन्यूज़

पचमढ़ीसमाचार

नेतृत्वकीनईतस्वीर

स्कूलजानेकीप्रेरणा

सीएमसेमुलाकात

भावनात्मकपल

सीएमकाफिला_रुका

सीएमकामानवीय_चेहरा

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail