गरबा की धुन पर थिरकीं मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय
नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। नवरात्र महोत्सव के मौके पर आदर्श दुर्गा समिति द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने अपनी उपस्थिति से माहौल को विशेष बना दिया। कौशल्या साय गरबा की ताल पर महिलाओं और बच्चों संग थिरकती नजर आईं। उनकी सादगी और आत्मीयता देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
महिलाओं संग गरबा में शामिल
कार्यक्रम के दौरान कौशल्या साय ने महिलाओं के साथ गरबा खेला और माता के भक्ति गीत पर नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया। उनके साथ मंच और पंडाल में मौजूद हर महिला और बच्चा उत्साह से झूमता नजर आया।

भक्ति गीत पर थिरकीं कौशल्या साय
प्रसिद्ध भक्ति गीत “अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी” पर उन्होंने जोश और भक्ति से भरा गरबा खेला। उनके गरबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी सादगी व सहजता की खूब तारीफ कर रहे हैं।
आदर्श दुर्गा समिति का आयोजन
बिलासपुर की आदर्श दुर्गा समिति के गरबा आयोजन में कौशल्या साय की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित दर्शकों ने इसे यादगार पल बताया।
सादगी ने जीता दिल
कौशल्या साय ने पारंपरिक अंदाज में गरबा करते हुए न केवल महिलाओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि त्योहार सबको जोड़ने का माध्यम हैं।
About The Author














