वीडियो : रायगढ़ में बाबा श्याम मंदिर में बड़ी चोरी : सोने का श्रृंगार, दानपेटी समेत लाखों का सामान गायब

Share this post:

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मंदिरों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायगढ़। शहर में धर्म और आस्था के केंद्र बाबा श्याम मंदिर को चोरों ने निशाना बनाकर पूरी शहर को हिला कर रख दिया है। बीती रात संजय कॉम्प्लेक्स स्थित बाबा श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर बाबा श्याम की सोने की बनी श्रृंगार सामग्री, दानपेटी में जमा नकद और मंदिर की अन्य कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए हैं। चोरी पूरी तरह योजनाबद्ध और सुनियोजित प्रतीत हो रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात
चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई देता है कि चोर देर रात मंदिर में घुसते हैं, ताले तोड़ते हैं और पूरी सावधानी से सामान समेट कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस, इलाके में सघन जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी तेज़ कर दी गई है।

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर फिर सवाल, श्रद्धालुओं में रोष
इस घटना ने एक बार फिर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं और प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

अब सवाल ये — आस्था के ठिकाने सुरक्षित क्यों नहीं ?

बाबा श्याम जैसे लोकआस्था के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया, यह सिर्फ़ एक चोरी नहीं — बल्कि श्रद्धा पर हमला है।
शहरवासी मांग कर रहे हैं कि:

मंदिरों में रात्रिकालीन गार्ड की व्यवस्था हो,

सीसीटीवी नेटवर्क को जोड़ा जाए थाने से,

और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई हो।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail