वीडियो : कोरिया को स्वच्छ बनाने की चाबी अब आपके हाथ में: कलेक्टर त्रिपाठी ने की जनता से अपील

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क । कोरिया।  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कोरिया जिले में स्वच्छता को लेकर एक नई जनजागरूकता पहल की शुरुआत की गई है। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामणी 2025’ के अंतर्गत गांव-गांव जाकर स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 23 जून से 14 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसमें नागरिकों की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा— “आपकी एक वोट आपके जिले को देश में सर्वोत्तम बना सकती है।” उन्होंने बताया कि ‘Swachh Survekshan Grameen 2025’ मोबाइल ऐप के ज़रिए हर नागरिक अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि स्वच्छता के लिए आपका संकल्प और सहभागिता है। कलेक्टर त्रिपाठी ने विशेष रूप से कहा: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जीवनशैली बननी चाहिए। हर ग्रामीण और शहरी नागरिक की सहभागिता से ही हम कोरिया को एक आदर्श स्वच्छ जिला बना सकते हैं।”उन्होंने सभी पंचायतों, स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से अपील की कि वे इस सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

SwachhSurvekshanGrameen2025

स्वच्छभारतमिशन

स्वच्छकोरिया

GrameenSwachhata

स्वच्छताहीसेवा

VoteForSwachhata

MyCleanIndia

SwachhBharatGrameen

KoRiyaForCleanliness

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail