
कोरिया के शिवपुर चरचा के रहने वाले परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार, स्वास्थ्य मंत्री से मदद की आस
कोरिया। जिले के चरचा में एक परिवार अपने मासूम बच्चे के दिल में छेद के इलाज के लिए संघर्ष कर रहा है। परिवार ने जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई है।

परिवार पहले ही बिलासपुर के निजी अस्पताल और रायपुर के साईं अस्पताल में इलाज करवा चुका है। दोनों अस्पतालों ने उच्च स्तरीय चिकित्सा की सलाह दी है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज नहीं करवा पा रहा है।
कलेक्टर त्रिपाठी ने परिवार की समस्या को गंभीरता से सुना है। उन्होंने परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने को कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अविभाजित कोरिया जिले से आते हैं। परिवार को उनसे भी मदद की उम्मीद है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए विभिन्न बीमारियों के इलाज की योजनाएं चल रही हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से परिवार को आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।

About The Author










































