कलेक्टर ने गिनाए युक्तिकरण के फ़ायदे : कहा युक्तिकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Share this post:

ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति, 57 एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेगी राहत

कोरिया। जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षकों के पुनर्वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या अधिक है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है। इस असमानता को दूर करने के लिए शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।

जिले में वर्तमान में 2 प्राथमिक शालाएं शिक्षकविहीन हैं। 57 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। जिले में 95 प्राथमिक और 75 पूर्व माध्यमिक शिक्षक अतिरिक्त हैं। इन शिक्षकों को शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। गणित, भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान के विशेषज्ञ शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित होगा। छात्रों को बेहतर शिक्षण मिलेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह कोई कटौती नहीं है। जिले के 145 स्कूलों में से किसी का भी समायोजन नहीं किया गया है। राज्य में 10,297 स्कूल यथावत चलते रहेंगे। केवल 241 स्कूलों का समायोजन किया गया है। इस व्यवस्था से छात्रों को एक ही परिसर में बेहतर भवन, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम होगी। बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail