पूर्व विधायक से 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

Share this post:

दिल्ली में रह रही परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर मांगी थी रकम, बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर । कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला आरोपी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल पर एक परिचित महिला की बेटी का अपहरण करने की धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोचने में सफलता मिल गई।

बिहार का रहने वाला है आरोपी, प्रयागराज रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्चू झा उर्फ बबूवा पांडेय उर्फ बच्चा यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मधुबनी, बिहार का निवासी है। सकरी थाना में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की प्रयागराज में मौजूदगी की पुष्टि की और तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व विधायक की शिकायत से मचा हड़कंप

25 जून को पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने सकरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर उनकी एक परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है, को अगवा करने की धमकी दी और बदले में ₹20 लाख की फिरौती मांगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने रोका संभावित अपराध

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, डीएसपी रोशन आहुजा, और थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उसे तत्काल उत्तर प्रदेश भेजा गया। वाराणसी और प्रयागराज पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुरानी जान-पहचान बनी वजह

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व विधायक की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में पहले था, लेकिन कुछ समय से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने नाराज़ होकर यह धमकी दी और फिरौती मांगी।

एसएसपी ने जताया सख्त रुख

एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि,
“हमने एफआईआर के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिणाम है।”

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail