
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के 23 शिक्षक संगठनों ने पहली बार एक साझा मंच सर्व शैक्षिक संगठन बनाकर मंगलवार को अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए मंत्रालय में ज्ञापन सौंपा है। क्रमोन्नति वेतनमान (Promotion Pay Scale), युक्तियुक्तकरण (Rationalization) को रद्द करने, पेंशन (Pension Benefits) और प्राचार्य पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता खत्म करने जैसी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। अगर शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होती है तो प्रदेश भर के शिक्षक 28 मई को मंत्रालय का घेराव करेंगे।
*यह है प्रमुख मांग*

- युक्तिकरण (Rationalization) प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
- ‘सोना साहू (Sona Sahu)’ की तर्ज पर सभी पात्र शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाए।
- प्रथम सेवा गणना के आधार पर पेंशन और अन्य लाभ दिए जाएं।
- प्राचार्य पदोन्नति में बीएड (B.Ed) की अनिवार्यता समाप्त की जाए और डीएड/बीएड (D.Ed/B.Ed) दोनों को मान्यता दी जाए।
यह सभी संगठन हुए एक साथ, सब ने संयुक्त सौंपा ज्ञापन
केदार जैन संयुक्त शिक्षक संघ, मनीष मिश्रा समग्र शिक्षक फेडरेशन, संजय शर्मा छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन, वीरेंद्र दुबे शालेय शिक्षक संघ, कृष्ण कुमार नवरंग गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़, विकास सिंह राजपूत नवीन शिक्षक संघ, राजनारायण द्विवेदी प्रदेश शिक्षक महासंघ, शंकर साहू प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन, जाकेश साहू छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ, भूपेंद्र सिंह बनाफर छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ, अनिल टोप्पो छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ, कमल दास संयुक्त प्रधान पाठक कल्याण संघ, विक्रम राय छत्तीसगढ़ समन्वयक संघ, धरम बंजारे छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक अधिकार संघ, भूपेंद्र गिलहरे छत्तीसगढ़ वरिष्ठ व्याख्याता संघ, चेतन कुमार बघेल प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ, विष्णु प्रसाद साहू छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ, प्रीतम कोसले ट्राइबल एजुकेशन, गिरीश केशकर छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्रदीप कुमार पांडे सर्व शिक्षक संघ, राजकिशोर तिवारी प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, प्रदीप लहरे छत्तीसगढ़ आम शिक्षक संवर्ग, लैलून कुमार भारद्वाज छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ।

About The Author










































