वीडियो : कलेक्टर की पहल से कोरिया के सोन हनी शहद को मिली पहचान, पीएम मोदी ने मन की बात में की सराहना

Share this post:

कोरिया के सोन हनी शहद को मिली राष्ट्रीय पहचानः पीएम मोदी ने मन की बात में की आदिवासी किसानों के जैविक शहद की तारीफ की

कोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बने सोन हनी शहद की सराहना की। कोरिया के आदिवासी किसानों ने सोन हनी नाम से एक शुद्ध जैविक शहद ब्रांड विकसित किया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की पहल से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इटालियन मधुमक्खी पालन से तैयार किया गया यह शहद अब जेम पोर्टल समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री ने इस पहल को ग्रामीण भारत की नई तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि गांव की मेहनत अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है। सोन हनी की सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन उदाहरण है। सोन हनी’ शहद की खास बात यह है कि बैकुंठपुर और सोनहत के किसान झारखंड से लाई गई इटालियन मधुमक्खियों की मदद से सोन हती शहद तैयार कर रहे हैं। किसानों को जैविक शहद उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail