स्मार्ट मीटर के नाम पर स्मार्ट ठगी  सोनहत में कांग्रेस का विद्युत विभाग के खिलाफ हल्ला बोल

Share this post:

बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर की मनमानी और कटौती के खिलाफ गरजा सोनहत  कांग्रेस का विद्युत कार्यालय का जोरदार घेराव

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सोनहत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सोनहत में बिजली न्याय आंदोलन के अंतर्गत एक दिवसीय घेराव प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व विधायक गुलाब कमरो जी के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह की अगुवाई में स्थानीय विद्युत कार्यालय सोनहत में किया गया। इस आंदोलन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में लगातार हो रही अनावश्यक वृद्धि, स्मार्ट व प्रीपेड मीटरों के माध्यम से की जा रही मनमानी बिलिंग और अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ आवाज उठाना था।

उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ रहा : सुरेश सिंह

जिला पंचायत सदस्य व ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोनहत अध्यक्ष सुरेश सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, घरेलू उपभोक्ताओं पर हर महीने 10 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि लागू कर दी गई है, जिससे आम, गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ रहा है। स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर के नाम पर बिलिंग में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे आमजन में असंतोष है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा दी जा रही राहत योजनाओं को भी वर्तमान सरकार ने नजरअंदाज कर दिया है। आम जनता की आवाज़ को अब अनसुना नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने बिजली से जुड़े हर अन्याय के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे :

1. बिजली दरों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।

2. गरीब, किसान, बीपीएल व मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को पूर्ववत सब्सिडी व राहत दी जाए।

3. स्मार्ट व प्रीपेड मीटर की मनमानी बिलिंग पर रोक लगाकर पारदर्शी प्रणाली लागू की जाए।

4. अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाकर नियमित व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी से जुड़े अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से  गुलाब चौधरी, घूर साय राजवाड़े, दरोगी राजवाड़े, निलेश साहू, राज बहादुर, विनोद कुमार, वीरेंद्र साहू, सूरज कुमार, सुंदरलाल, शिवरतन चिकनजूरी, अविनाश पाठक, प्रकाश चंद्र साहू, मंगल राजवाड़े, राजेंद्र रजक, शिवकुमार, रमेश राजवाड़े आदि शामिल थे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail