सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सूरजपुर नगरपालिका ने किया श्रमदान

Share this post:

सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ श्रमदान

सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका परिषद सूरजपुर द्वारा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरजपुर की एसडीएम शिवानी जायसवाल ने तलाब के पास स्थित घाट की सफाई करते हुए झाड़ू लगाकर श्रमदान की शुरुआत की।

इस स्वच्छता अभियान में नगरपालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सहायक अभियंता बसंत जायसवाल सहित नगरपालिका के कई कर्मचारी और अधिकारी भी श्रमदान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े और मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने मिलकर स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail