The specified slider id does not exist.

सेवा पखवाड़ा : समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प पीएम मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

Share this post:

बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले – यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा का अभियान है

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी को लेकर आज बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

जूदेव का संबोधन – सेवा, संगठन और समर्पण की पहचान बनेगा अभियान

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को समाज तक पहुँचाने का एक अभियान है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान और दिव्यांग सेवा जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है और सेवा पखवाड़ा उनके संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

जिला अध्यक्ष ने पेश की रूपरेखा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मौजूद रहे अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े समेत भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail