The specified slider id does not exist.

एसईसीएल का सुनहरा संकल्प : 75 लाख से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया जीवन

Share this post:

रामकृष्ण मिशन की डिस्पेंसरी को अत्याधुनिक उपकरण, साइंस कॉलेज की लैब होगी अपग्रेड

गरीबों को बेहतर इलाज और विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय रिसर्च सुविधाएँ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने एक बार फिर स्वास्थ्य और शिक्षा को सशक्त बनाने का बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत कुल 75.13 लाख रुपये के दो महत्वपूर्ण समझौते (MoU) किए, जिससे हजारों लोग सीधे लाभान्वित होंगे।

एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास की उपस्थिति में हुए इन एमओयू में पहला समझौता रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर के साथ हुआ। इसके तहत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” को 61.96 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस सहयोग से दंत चिकित्सा, नेत्र देखभाल, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी और ओपीडी सेवाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इसका सीधा लाभ शहर, ग्रामीण अंचलों और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीब और वंचित तबकों को मिलेगा।

वहीं दूसरा एमओयू शासकीय ई. राघवेंद्र राव पीजी साइंस कॉलेज, बिलासपुर के साथ हुआ। इसके तहत 13.17 लाख रुपये की राशि से एम.एस.सी. भौतिकी कक्षा और प्रयोगशाला का उन्नयन किया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों को न केवल बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा बल्कि शोध कार्यों के लिए भी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में सी.एम. वर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर), सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, रामकृष्ण मिशन और साइंस कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन समझौतों के साथ एसईसीएल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह केवल उद्योग ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की प्रगति और कल्याण के लिए भी समर्पित है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail