एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 14 जून से 7 दिवसीय योग बूटकैम्प का आयोजन

Share this post:

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर 21 जून को होगा भव्य “योग संगम” समारोह

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आयुष मंत्रालय एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 जून से 21 जून तक 7 दिवसीय योग बूटकैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस की थीम है: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” और इसी थीम पर आधारित “योग से योग्य” अभियान को एसईसीएल द्वारा सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

14 से 20 जून तक चलेगा योग जागरूकता बूटकैम्प

इस सात दिवसीय योग बूटकैम्प के दौरान एसईसीएल के विभिन्न कार्यालयों, क्षेत्रों, कॉलोनियों, स्कूलों एवं सामुदायिक केंद्रों में योग गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। बूटकैम्प का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों से परिचित कराना है। योग सत्रों में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों आदि के लिए वर्गीकृत योग अभ्यास कराए जाएंगे। सभी सत्रों की अवधि 30 से 45 मिनट की होगी, जो कार्यस्थल के वातावरण में भी योग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होंगे।

21 जून को “योग संगम” का भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) को लेकर एसईसीएल का मुख्य समारोह बिलासपुर स्थित वसंत विहार ग्राउंड में सुबह 6:30 से 7:35 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके समानांतर, एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में भी योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन, अधिकारीगण, कर्मचारी, उनके परिवारजन, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। यह योग संगम कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ा जाएगा, जिससे प्रतिभागी देशव्यापी योग एकता का अनुभव कर सकें।

एसईसीएल की प्रतिबद्धता: स्वस्थ कर्मभूमि और सशक्त जीवन

एसईसीएल ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी योग को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में शामिल करने योग्य जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत किया है। “योग से योग्य” अभियान के तहत जागरूकता, भागीदारी और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail