SECL कर्मचारियों की बस पलटी : पुलिया में गड्ढा बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, चालक की मौत, कई गंभीर

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। सूरजपुर। एसईसीएल (SECL) भटगांव क्षेत्र के जगन्नाथपुर माइंस (महान-3) में कार्यरत कोयला कर्मियों को लेकर जा रही एक बस शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस जरही से भटगांव की ओर जा रही थी और ग्राम बोझा के पास स्थित सुखड़ू पुलिया को पार कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिया में स्थित बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई और पलट गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एसईसीएल के 16 कर्मचारियों में से 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन कर्मियों को तत्काल घटनास्थल से अंबिकापुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल भेजा गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भटगांव हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से चार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें भी अंबिकापुर रेफर किया गया है।

हादसे का दृश्य भयावह, कई कर्मी बस में फंसे रहे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात्रि करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। 16 कोयला कर्मियों से भरी बस जब संकीर्ण पुलिया से गुजर रही थी, उसी दौरान चालक ने सामने आए गड्ढे से बचने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और पुलिया की ढाल के चलते बस बेकाबू हो गई और सीधे पुलिया के नीचे गिर गई। बस के ठीक पीछे आ रहे माइंस मैनेजर ने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर अधिकारियों को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। चालक का शव कई घंटों तक बस में फंसा रहा, जिसे बाद में कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन मौके पर पहुँचा

घटना की खबर मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर रात में ही भटगांव हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं एसईसीएल भटगांव के महाप्रबंधक दीपक माधवराव बोबडे एवं अन्य अधिकारी भी देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और इलाज की निगरानी करते रहे।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, संकीर्ण पुलिया बनी जानलेवा

यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखड़ू पुलिया पर पहले भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिया की चौड़ाई कम होने के साथ-साथ मोड़ के बाद अचानक ढाल और बीच में मौजूद बड़ा गड्ढा इसे और खतरनाक बना देता है। ड्राइवर अक्सर इस गड्ढे को बचाने के लिए वाहन को तेज मोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मांग : जल्द हो पुलिया की मरम्मत

स्थानीय ग्रामीणों व कर्मचारियों ने हादसे के बाद मांग की है कि इस पुलिया की तत्काल मरम्मत और चौड़ीकरण कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी और की जान न जाए। हादसे में घायल कर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, परंतु कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सूरजपुर_हादसा

SECL_बस_हादसा

कोयलाकर्मीदुर्घटना

बसपुलसे_गिरी

भटगांवजगन्नाथपुरमाइंस

सूरजपुर_समाचार

छत्तीसगढ़_हादसा

बसदुर्घटनासूरजपुर

SECL_भटगांव

जरहीकेरतामार्ग

पुलिया_हादसा

गंभीर_घायल

बसचालककी_मौत

अंबिकापुर_रेफर

सड़क_दुर्घटना

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail