प्रार्थना सभा में हनुमान चालीसा का पाठ, चिली स्प्रे से कार्यकर्ता घायल, तहसीलदार बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई
नई पहल न्यूज नेटवर्क। धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा में रविवार को एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। संगठन ने सभा को अवैध धर्मांतरण का केंद्र बताते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने कथित रूप से मंच के कार्यकर्ताओं पर चिली स्प्रे का उपयोग कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई कार्यकर्ताओं की आंखों में जलन और चोटें आईं।


हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने मकान के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि टिकरापारा सहित धमतरी के 5–6 स्थानों पर अवैध रूप से धर्मांतरण किया जा रहा है और इसमें स्थानीय प्रशासन की अनदेखी भी शामिल है ।मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार सूरज बंछोर ने स्थिति को संभाला और जांच की बात कही। तहसीलदार ने बताया कि संगठन की ओर से अवैध प्रार्थना सभा की शिकायत मिली थी, जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदू जागरण मंच की मांग और चेतावनी
जितने भी अवैध चर्च और प्रार्थना स्थल चल रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए।
शासन की अनदेखी पर भी मंच ने सवाल खड़े किए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।
धमतरी #BreakingNews #धर्मांतरण #HinduJagranManch #HanumanChalisa #ChiliSpray #ReligiousConversion #छत्तीसगढ़_समाचार


About The Author










































