वीडियो : सड़क टूटी, उम्मीद टूटी… अब कांग्रेस के साथ जनता भी जमीनी लड़ाई में !

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद/अर्जुंदा। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जनआक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। ग्राम जगन्नाथपुर से परसदा-पापरा मार्ग की बदहाल हालत, किसानों को खाद और बीज की भारी किल्लत, और सरकार की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर दोपहर 2 बजे से चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चक्काजाम स्थल पर काफ़ी देर से आवागमन पूरी तरह ठप है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने मौके से ही सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा: बजट में स्वीकृत मार्ग आज भी टूटा पड़ा है, वित्तमंत्री कुर्सी पर बैठे हैं लेकिन जनता की आवाज पर चुप हैं। किसानों के पास ना बीज है, ना खाद। हम यहां केवल सड़क नहीं, किसानों के हक के लिए लड़ रहे हैं। इस जनआंदोलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

जनता बोली – गड्ढों से परेशान हैं, अब सड़कों पर उतरना मजबूरी है

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद न सड़क की मरम्मत हुई, न किसानों को समय पर खाद और बीज मिल पाए। “अब तो चक्काजाम ही आख़िरी रास्ता है”, एक बुजुर्ग किसान ने गुस्से में कहा।

विधायक संगीता सिन्हा का सोशल मीडिया पर जोरदार हमला :

❝ “हमारे क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। किसानों के पास बोआई के समय खाद-बीज नहीं। क्या यही विकास है? आज जनता के साथ मिलकर हम चक्काजाम कर रहे हैं, और यह सिर्फ शुरुआत है।” ❞

प्रमुख मुद्दे जिन पर हुआ प्रदर्शन :

परसदा-पापरा मार्ग की जर्जर हालत

बजट स्वीकृति के बावजूद काम नहीं शुरू

किसानों को खाद व बीज की भारी किल्लत

वित्तमंत्री की चुप्पी और उदासीनता पर रोष

बालोदब्रेकिंग #जनतासड़कपर #कांग्रेसकाधरना #चक्काजामजगन्नाथपुर

किसानकीलड़ाई #संगीतासिन्हा #सड़ककीदुर्दशा #खादबीजसंकट #बालोद_समाचार

जनहितआंदोलन #वित्तमंत्रीकी_चुप्पी

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail