कृष्णमुरारी तिवारी कलेक्ट्रेट में और रामनरेश पटेल जिला पंचायत में संभालेंगे सांसद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

Share this post:

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में दो नई प्रशासनिक नियुक्तियां हुई हैं। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी को कलेक्ट्रेट में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। तिवारी मनेंद्रगढ़ के निवासी हैं और पूर्व में नगरपालिका उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे कलेक्टर कार्यालय से जुड़ी बैठकों और कार्यों में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। दूसरी नियुक्ति जिला पंचायत में हुई है। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के पूर्व जनपद सदस्य अधिवक्ता रामनरेश पटेल को जिला पंचायत का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। पटेल पहले जनपद सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। वे जिला पंचायत की सभी बैठकों में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। कलेक्टर कार्यालय ने इन नियुक्तियों को औपचारिक मंजूरी दे दी है। दोनों प्रतिनिधियों के अनुभव से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आने की उम्मीद है।नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों ने कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाक्टर चरणदास महंत का आभार जताते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail