इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर । राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। देर रात महादेव घाट से बर्थडे पार्टी के बाद लौट रही लड़कियों पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना इतनी भयावह थी कि एक लड़की की उंगली तक काट दी गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़कियां बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली बताई जा रही हैं। सभी महादेव घाट क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थीं और देर रात वापस लौट रही थीं। तभी छेड़खानी की और विरोध करने पर जमकर मारपीट शुरू कर दी।


घटना में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी उंगली को बदमाश ने काट डाला। किसी तरह लड़कियों ने खुद को बचाकर डीडी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने राजधानी में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


About The Author










































