कांग्रेस भवन में सुरक्षा पर सवाल : एनएसयूआई की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल चोरी

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन उस वक्त चोरी हो गया, जब वे बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करने बाहर निकले थे। बैठक जैसे ही समाप्त हुई, दीपक बैज बाहर निकलकर पत्रकारों से बात करने लगे। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका कीमती iPhone चोरी कर लिया। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस भवन की सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है और मोबाइल की लोकेशन ट्रेसिंग की प्रक्रिया भी जारी है।

भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास का तीखा तंज

एनएसयूआई की बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone चोरी हो जाना जहां एक ओर कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर कटाक्ष और व्यंग्य के तीर चला रहा है।

भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा –

“एनएसयूआई के होनहार पॉकेटमारों ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल को साफ करके बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया है।”
“अपने घर की सफाई वहीं से शुरू करनी चाहिए – ये सीख अब कांग्रेस को मिल ही गई है। श्रीवास के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है।

घटना की गंभीरता क्यों है खास ?

यह मोबाइल न सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग का था, बल्कि उसमें पार्टी की रणनीतिक जानकारी और महत्वपूर्ण संपर्क भी मौजूद थे।

राजनीतिक संगठन के केंद्र में हुई यह चोरी, कांग्रेस भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

ऐसे आयोजनों में शामिल होने वाले अज्ञात लोगों की पहचान और निगरानी अब जरूरी हो गई है।

अध्यक्ष दीपक बैज की प्रतिक्रिया :

“मोबाइल चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है। जांच जारी है। उम्मीद है जल्द ही मोबाइल मिल जाएगा। हम सभी से अपील करते हैं कि ऐसे आयोजनों में सतर्कता बरती जाए।”फिलहाल क्या हो रहा है?

फिलहाल क्या हो रहा है ?

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है।

कांग्रेस भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में चर्चा तेज हो गई है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और उपस्थित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एनएसयूआई की बैठक में हुआ यह चोरी कांड सिर्फ एक मोबाइल की चोरी नहीं, बल्कि राजनीतिक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला है। अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई और संगठन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

दीपकबैज #NSUI #MobileTheft #BJPvsCongress #गौरीशंकर_श्रीवास #राजनीतिकतंज #छत्तीसगढ़राजनीति दीपकबैज #NSUI #MobileChori #CongressBhavan #RaipurNews #ChhattisgarhPolitics #BreakingNews

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail