कोरिया जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन

Share this post:

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली माताओं को विशेष सुविधा देने के निर्देश दीए

कोरिया। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना, सोनहत और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित हुआ।

अभियान में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। इस बार उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष सूची बनाई गई। उनकी प्रसव तिथि चिन्हित कर उन्नत जांच और इलाज की सुविधा प्रदान की गई।

जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी उच्च जोखिम वाली गर्भवती माता सेवाओं से वंचित न रहे। इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर प्रशांत सिंह भी मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने कार्यक्रम की निगरानी की। जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की गई। मितानिनों की मदद से उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान कर उन्हें केंद्र तक लाया गया। कोरिया जिले में सोनोग्राफी की सुविधा जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में निःशुल्क उपलब्ध है। अभियान में सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, वजन और टीकाकरण की जांच की गई। यह आयोजन जिले में मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail