धीरेंद्र शास्त्री का जशपुर में कथा का ऐलानः एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने होगा आयोजन, छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा

बिलासपुर। न्यायधानी पहुँचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जशपुर में कथा का आयोजन करेंगे। यह कथा एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने होगी।बशास्त्री ने छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। उन्होंने आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने की योजना बताई। इसके अलावा 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री की सराहना की। नक्सलियों से आग्रह किया कि वे मुख्यधारा में आकर भारत की परंपराओं के साथ चलें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से विदेशी ताकतों से लड़ने और भारत को अखंड बनाने में मदद मिलेगी।शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम से संतों का कमंडल निकलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा और इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।



About The Author










































