The specified slider id does not exist.

संवेदना के दीपों से रोशन हुई पंडरिया की दीपावली : विधायक भावना बोहरा ने सेमरहा के बच्चों संग फोड़े पटाखे, किया भोजन और निभायी अभिभावक की जिम्मेदारी

Share this post:

ये बच्चे मेरे परिवार का हिस्सा हैं : विधायक ने कहा, उनके परिजनों की कमी पूरी नहीं कर सकती, पर उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा माध्यम बनी रहूंगी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। दीपावली का पर्व जब राजनैतिक व्यस्तताओं के बीच मनाया जा रहा था, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस महापर्व पर एक अनूठी और संवेदनशील मिसाल पेश की। उन्होंने ग्राम रणवीरपुर में ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ न केवल दीपावली मनाई, बल्कि उनके साथ पटाखे फोड़े, एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और स्नेहपूर्वक रात्रि भोजन भी किया। विधायक ने स्पष्ट किया कि इन बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के अभिभावक के रूप में जो जिम्मेदारी उन्होंने ली है, उसे वह हमेशा पूरी करती रहेंगी। विधायक की यह पहल न केवल एक जनप्रतिनिधि के सामाजिक दायित्व को दर्शाती है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए मानवीय संवेदना का एक प्रेरणादायक संदेश भी देती है।

बच्चों के चेहरों पर दिखी अभिभावकत्व की खुशी

दीपावली के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान, ग्राम सेमरहा के बच्चों का उत्साह देखने लायक था। विधायक के साथ मिलकर पटाखे फोड़ने और मिठाई खाने के बाद उनके चेहरों पर जो खुशी थी, वह सहज ही भावुक कर देने वाली थी। विधायक ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया।

परिजनों की कमी को पूरा नहीं कर सकती, पर माध्यम बनूंगी

इस अवसर पर भावना बोहरा ने बच्चों के प्रति अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ दीपावली मनाना मन को अत्यंत सुखद अनुभूति देता है। उन्होंने कहा, ये सभी बच्चे मेरे परिवार का हिस्सा हैं। अभिभावक की अपनी जिम्मेदारी को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहता है कि हर त्योहार में वे उनके साथ रहें और उन्हें किसी भी प्रकार की कमी महसूस न होने दें। विधायक का लक्ष्य स्पष्ट है: उनकी शिक्षा में कोई अवरोध न आए, उनका भविष्य उज्जवल और सुरक्षित हो। उन्होंने कहा, “मैं उनके परिजनों की कमी को तो पूरा नहीं कर सकती, लेकिन मेरा एक ही लक्ष्य है कि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने, सफल होने और सही राह चुनने के लिए मैं एक माध्यम बन सकूं।” उन्होंने आश्वस्त किया कि वह हर सुख-दुख और त्योहार में इन बच्चों के साथ खड़ी रहेंगी।

राम के आदर्शों पर विकास की राह

दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भावना बोहरा ने कहा कि यह पर्व भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि वह प्रभु श्रीराम के आदर्शों को लेकर ही अपने दायित्वों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सुशासन एवं किसानों के कल्याण के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा, जिसमें उन्हें पंडरिया की जनता का सहयोग लगातार मिलता रहेगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail