अब चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली अमित शाह का ऐलान, 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवादमुक्त करने का संकल्प

Share this post:

नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू! अमित शाह ने रायपुर से भरी हुंकार “अब शांति नहीं, कार्रवाई होगी”

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित नक्सलविरोधी समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा”। यह बयान नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। अब नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

DGP और ADGP के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक

बैठक में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी, एडीजीपी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में श्री शाह ने रणनीतिक समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तेज़ और निर्णायक कार्रवाई हुई है।

सीएमबसाय और विजय शर्मा की भूमिका की सराहना

गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,ब”एक रुके हुए अभियान को दोनों नेताओं ने द्रुतगति से आगे बढ़ाया है। सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाया है, और अभियान को नई धार दी है।”

“अबकी बरसात में नक्सली नहीं सो पाएंगे चैन की नींद”

अमित शाह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि, “हर साल बरसात में आराम करने वाले नक्सली इस बार चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। हमारे सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहेगा, और रणनीति पहले से ज्यादा मजबूत होगी।”

समर्पण नीति को अपनाएं — युवाओं से सीधी अपील

गृह मंत्री ने नक्सलियों और भटके हुए युवाओं से अपील की कि वे हथियार डालें और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं। “अब हिंसा नहीं, विकास का रास्ता चुनें। सरकार ने जो वायदा किया है, उससे अधिक सहायता दी जाएगी। यह विकास यात्रा में शामिल होने का सबसे बेहतर समय है।”

“पराक्रमी सुरक्षाबल और सटीक एजेंसियाँ – जीत तय है”

शाह ने विश्वास के साथ कहा कि सुरक्षाबलों के पराक्रम और खुफिया एजेंसियों की रणनीति के चलते देश जल्द ही नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह निजात पाएगा।

नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू !

2026 तक नक्सलवाद को जड़ से मिटाने का यह राष्ट्रीय लक्ष्य अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि नीति, रणनीति और संकल्प का हिस्सा बन चुका है। आने वाले दिनों में सुरक्षाबलों की सक्रियता और तेज़ होगी और अब हर कार्रवाई निर्णायक होगी।

नक्सलवाद

अमितशाह

रायपुरबैठक

नक्सलविरोधीअभियान

शांतिपूर्णभारत

छत्तीसगढ़_समाचार

नक्सलीसमर्पणनीति

अमितशाह_बयान

विष्णुदेवसाय

विजयशर्मा

सुरक्षाबल

देशसेनक्सलवादकाअंत

31मार्च2026

गृह_मंत्री

अंतिमचेतावनी

राष्ट्रीय_सुरक्षा

विकासकारास्ता

नईपहल_न्यूज़

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail