
छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा कार्यालय में अहम बैठक
रविकांत सिंह राजपूत। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं गरमा गई हैं। राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बड़ी राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली, जहां भाजपा के प्रभारी नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश की मौजूदगी में पार्टी के तमाम विधायक एक विशेष बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद जल्द ही मंत्रियों की नई सूची पर मुहर लग सकती है। प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग की जा रही थी। मौजूदा सरकार में कई विभागों का जिम्मा सीमित मंत्रियों के पास है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में प्रभावशीलता प्रभावित हो रही है।


बैठक के मुख्य बिंदु :
पार्टी संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विमर्श
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्री चयन
संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और बेहतर करने की दिशा में चर्चा
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संभावनाएं:
भाजपा का संदेश स्पष्ट :
भाजपा के शीर्ष नेताओं की यह सक्रियता यह संकेत दे रही है कि पार्टी अब तेजी से संगठन और सत्ता के संतुलन की ओर बढ़ रही है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पुराने व नए चेहरों को मौका देकर और सामाजिक समीकरणों को साधने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। नजरें अब दिल्ली के संकेतों पर टिकी हैं, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के सियासी तापमान में एक नई गरमाहट देखने को मिल सकती है।


About The Author










































