पीएम आवास निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सीईओ नम्रता जैन ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Share this post:

लापरवाह पंचायत सचिवों को शोकॉज नोटिस के निर्देश, नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह फील्ड निरीक्षण अनिवार्य

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वालों पर अब गाज गिर सकती है। जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम आवास निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सभी जनपद सीईओ, नोडल अधिकारी और संबंधित विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में आवास निर्माण की प्रगति धीमी है, वहां के सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम किश्त भुगतान के बाद लंबित निर्माणाधीन आवासों का जिओ टैगिंग कराकर प्लिंथ स्तर तक कार्य पूर्ण किया जाए, और द्वितीय किश्त के उपरांत शेष आवासों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सीईओ श्रीमती जैन ने नोडल अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक बार ग्राम पंचायतों का दौरा कर मौके पर कार्य की प्रगति देखने और समस्याओं का निराकरण कर निर्माण गति को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की यह महत्त्वाकांक्षी योजना गरीबों के सिर पर छत देने का संकल्प है, जिसे समय पर पूरा करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में जिला पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, जनपद सीईओ मौजूद रहे और योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail