वीडियो : नक्सल हमला आईईडी ब्लास्ट में एएसपी शहीद, एसडीओपी व थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

Share this post:

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत: पोकलेन में आग लगाई, भारत बंद के दौरान सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का हमला, इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। सुकमा। भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कायराना हरकत को अंजाम दिया। सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र में नक्सलियों ने एक निर्माण कार्य में लगे पोकलेन वाहन में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में ASP आकाश राव शहीद हो गए, जबकि SDOP और थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का क्रम इस प्रकार रहा :
भारत बंद के आव्हान के बीच गोलापल्ली के पास एक खदान में पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ASP आकाश राव, SDOP और थाना प्रभारी समेत सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। नक्सलियों को पहले से अंदेशा था कि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे, इसलिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से आईईडी प्लांट किया था। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए।

घायलों की स्थिति और इलाज :
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए SDOP और थाना प्रभारी को तत्काल इलाज के लिए कोंटा अस्पताल लाया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

पूर्व की मुठभेड़ से जोड़कर देखी जा रही है घटना :
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह हमला 21 मई को हुई उस मुठभेड़ का बदला है, जिसमें सुरक्षाबलों ने बसवराजू समेत 28 खूंखार नक्सलियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही नक्सली बौखलाए हुए हैं और भारत बंद की आड़ में सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

इलाके में सर्चिंग अभियान तेज :
घटना के बाद पूरे गोलापल्ली और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। विशेष बल, डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमें जंगलों में सघन अभियान चला रही हैं।


“यह हमला नक्सलियों की कायरता का प्रतीक है। हमारे बहादुर अधिकारी आकाश राव ने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति दी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail