वीडियो : नाम बदला, धंधा वही : महादेव बुक से लिंक ‘शिवा बुक’ रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का काला कारोबार उजागर

Share this post:

महादेव बुक से जुड़ा नया ऑनलाइन सट्टा रैकेट ध्वस्त, खैरागढ़ पुलिस की नागपुर में बड़ी कार्रवाई। ‘शिवा बुक’ एप की ब्रांच पर छापा, 20 करोड़ का लेन-देन उजागर, 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। खैरागढ़। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महादेव बुक से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क के ‘शिवा बुक’ एप पर नागपुर में कार्रवाई की है। एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल और थाना छुईखदान की संयुक्त टीम ने नागपुर में दबिश देकर इस हाई-टेक सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इस छापे में पुलिस ने मौके से 6 सट्टेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य संचालक और अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से ₹50,000 नकद, ₹2.28 लाख बैंक खातों में, 25 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 8 आधार कार्ड, चेकबुक, पासपोर्ट, वाई-फाई राउटर और सट्टे के दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्ती की कुल राशि लगभग ₹7.5 लाख है।

20 करोड़ से अधिक का लेनदेन ट्रैक, अकाउंट फ्रीज

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने यूपीआई और बैंक खातों के ज़रिए करीब 20 करोड़ रुपये का सट्टा लेनदेन किया है। ये अकाउंट्स पुलिस द्वारा फ्रीज कर दिए गए हैं।

एक ही सोर्स कोड, अलग-अलग नाम: महादेव बुक, अन्ना रेड्डी, लोटस, शिवनाथ और अब शिवा बुक

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ‘शिवा बुक’ एप का संचालन महादेव बुक, अन्ना रेड्डी, लोटस और शिवनाथ जैसे एप्स की तरह एक ही सोर्स कोड और सर्वर से किया जा रहा था। यानी नाम और लोगो बदलकर एक ही नेटवर्क देशभर में ऑनलाइन सट्टा फैला रहा है। सूत्रों के अनुसार यह नेटवर्क हवाला, ड्रग्स और क्रिप्टोकरंसी जैसे अवैध धंधों से भी जुड़ा हो सकता है।

मुख्य संचालक दुर्ग का निवासी, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

पुलिस को पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड दुर्ग का रहने वाला है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। इसके अलावा कई अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की अपील: ऑनलाइन सट्टा से दूर रहें

पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा, गेमिंग एप्स और जुए से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस खतरनाक नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

#खैरागढ़_पुलिस #ऑनलाइन_सट्टा #महादेव_बुक #शिवा_बुक #सट्टा_सिंडिकेट #नागपुर_छापा #साइबर_क्राइम #SP_Lakshya_Sharma #BreakingNews #ExclusiveReport

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail