The specified slider id does not exist.

श्रम दिवस पर नगरपालिका सूरजपुर ने किया श्रमिकों का सम्मान

Share this post:

श्रम नारी शक्ति समान उदय भारती कुर्रे एवं उर्मिला राजवाड़े तथा श्रम वीर सम्मान सूरज राम देवांगन व अलेक्जेंडर को दिया गया

सूरजपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्टर के निर्देशन पर मंगल भवन शिव पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुसुमलता राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष, शैलेश गोयल नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं समीर शर्मा तहसीलदार की उपस्थिति में सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसमें नगरपालिका के स्वच्छता दीदी स्वच्छता कमांडो सफाई कर्मचारी वाहन चालक फिल्टर प्लांट एवं पानी टंकी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कपड़े प्रदान किए गए उपस्थित अतिथियों के द्वारा श्रम नारी शक्ति समान उदय भारती कुर्रे एवं उर्मिला राजवाड़े तथा श्रम वीर सम्मान सूरज राम देवांगन व अलेक्जेंडर को दिया गया कार्यक्रम का संचालन बसंत जायसवाल सहायक अभियंता नगर पालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा किया गया प्रभाकर शुक्ला मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का आभार प्रकट किया गया तथा स्वच्छता दीदियों एवं कमांडो को उनके कार्य को देखकर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दीइस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े उपाध्यक्ष शैलेश गोयल, प्रमोद तायल, पंकज चौबे, पारसनाथ, अजय सिंह, प्यारेलाल साहू ललन सोनवानी प्रशांत साहू अज्जू मित्तल देव गुप्ता शिवम एवं नगर पालिका कर्मचारी अर्चना गुप्ता नवीन तिवारी संतोष सोनवानी राजकुमार रामचंद्र गोपाल चक्रधारी निरंजन राम राजवाडे समाजशास्त्र चंद्रशेखर जायसवाल व अन्य समस्त कर्मचारी की उपस्थिति रही

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail