संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, उठाई ICU और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग

Share this post:

ग्रामीणों और गंभीर मरीजों की बढ़ती परेशानियों पर जताई गहरी चिंता, महंगे इलाज के आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीब परिवार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख शासकीय स्वास्थ्य केंद्र—जिला चिकित्सालय बालोद में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को एक पत्र लिखकर तत्काल उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है।

रेफर करने की मजबूरी और बढ़ता आर्थिक संकट

​विधायक संगीता सिन्हा ने पत्र के माध्यम से बताया है कि बालोद जिले के विभिन्न विकासखंडों और दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन, वर्तमान में अस्पताल में आईसीयू (ICU) की सुविधा न होने, आधुनिक उपकरणों के आभाव और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

परिणामस्वरूप, गंभीर दुर्घटना, हृदय रोग, सांस की तकलीफ या अन्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अन्य बड़े शासकीय या निजी अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को शारीरिक और मानसिक पीड़ा के साथ-साथ भारी आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है, क्योंकि गरीब परिवारों के लिए महंगे निजी अस्पतालों का खर्च उठाना नामुमकिन होता है।

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी ये 5 प्रमुख मांगें

​क्षेत्र की जनता को उनके ही जिले में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इसके लिए विधायक ने निम्नलिखित व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है:

  • ​आईसीयू की स्थापना: जिला चिकित्सालय बालोद में जल्द से जल्द गहन चिकित्सा इकाई (ICU) की स्थापना कर इसे प्रारंभ किया जाए।
  • ​विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति: मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग, शिशु रोग, एनेस्थीसिया और हृदय रोग समेत अन्य आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति हो।
  • ​जीवनरक्षक उपकरण: गंभीर मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, डिफिब्रिलेटर और अन्य आधुनिक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
  • ​सुदृढ़ आपातकालीन सेवाएं: ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी और अन्य जरूरी जांच सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
  • ​उच्च स्तरीय विकास: मरीजों को अन्यत्र रेफर करने की मजबूरी को खत्म करने के लिए अस्पताल को पर्याप्त बजट और संसाधन मुहैया कराकर एक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

​विधायक संगीता सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे बालोद जिले के आम नागरिकों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा मिल सके।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail