छत्तीसगढ़ विकलांग मंच ने बस स्टैंड पर किया आंदोलन, विधायक ने दिया भरोसा ‘विधानसभा में उठाऊंगी आपकी आवाज़’
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। बालोद। छत्तीसगढ़ विकलांग मंच बालोद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मंच के सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग की नीतियों पर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिव्यांग जनों का कहना है कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरियां हथियाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, सभी पात्र दिव्यांगों को 5000 मासिक पेंशन प्रदान करने, सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता देने और दिव्यांग हितैषी ढांचा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही।


विधायक संगीता सिन्हा पहुंचीं समर्थन में
आंदोलन को समर्थन देने बालोद क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा भी पहुंचीं। उन्होंने मंच से दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा: “आपकी मांगें पूरी तरह जायज़ हैं। मैं इन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा में मजबूती से उठाऊंगी। दिव्यांग जनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
- मंच की मुख्य मांगें
- सरकारी नौकरियों में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रधारियों पर सख्त जांच व कार्रवाई
- सभी दिव्यांगों को ₹5000 मासिक पेंशन
- सरकारी भर्तियों में दिव्यांग जनों को प्राथमिकता
- सार्वजनिक स्थानों पर रैंप, दिव्यांग शौचालय और विशेष सुविधाएं
- शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना
- समाज कल्याण विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेह
- आंदोलनकारियों की चेतावनी
- विकलांग मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आगामी विधानसभा सत्र के दौरान राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन और घेराव किया जाएगा। दिव्यांग संघ का कहना है कि “हम भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं… और इसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।”


#दिव्यांग_आंदोलन
#बालोद_समाचार
#विधायक_संगीता_सिन्हा
#छत्तीसगढ़_विकलांग_मंच
#दिव्यांग_पेंशन
#फर्जी_प्रमाणपत्र_के_खिलाफ
#समाज_कल्याण_विभाग
#RavikantSinghRajput
About The Author










































