
मंत्री ओपी चौधरी द्वारा फोड़े गए पटाखे का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रायपुर स्थित अपने निवास के बाहर खुद पटाखे जलाते हुए नजर आए। ओपी चौधरी की खुशी इस दौरान देखते ही बन रही थी। मंत्री ओपी चौधरी में भारत माता की जय, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा कि नारेबाजी भी की, मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर हमला कर करारा जवाब दिया है। कश्मीर में शहीद हुए 26 पर्यटकों को ये सच्ची श्रद्धांजलि है। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने यह निंदनीय हमला किया। उन्हें एक बार फिर सही सबक सिखा दिया गया है।








