विधायक संगीता सिन्हा की अगुवाई में गुरूर सीएचसी में जीवन दीप समिति की बैठक, नई कार्ययोजना पर बनी रणनीति

Share this post:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरूर में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा बतौर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं। बैठक में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के आय-व्यय की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई तथा विगत बैठकों में लिए गए निर्णयों के पूर्ण और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा वर्ष 2025-26 के लिए जीवन दीप समिति की कार्ययोजना का प्रारूप भी तैयार किया गया।

विधायक संगीता सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि –“जन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार के लिए जीवन दीप समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय विकास और स्वास्थ्य सुविधा दोनों ही हमारी प्राथमिकता में हैं। आगामी वर्ष के लिए तैयार की गई योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।”

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जनसमस्याओं और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी स्थानीय आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और समिति के सभी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

बालोद #गुरूर #संगीतासिन्हा #स्वास्थ्यसेवाएं #जीवनदीपसमिति #छत्तीसगढ़विकास #स्वास्थ्यविकास

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail