एमसीबी जिला 12 वी के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में सबसे पीछे

Share this post:

प्रदेश की सेकेंड टॉपर एमसीबी जिले से फिर भी जिले में शिक्षा गुणवत्ता शून्य

10 वी में जीपीएम जिला पूरे प्रदेश में सबसे पीछे जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश शास्त्री को सीएम ने किया सस्पेंड

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। सुशासन तिहार के दौरान अब प्रदेश के मुखिया के तीखे तेवर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी देखने को मिल रहे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश शास्त्री को सस्पेंड कर दिया है। जगदीश शास्त्री को सस्पेंड करने की जो वजह सामने आई है वो यह है कि, जीपीएम जिले का 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम पूरे प्रदेश में सबसे खराब था। 33 जिलों में सबसे खराब प्रदर्शन जीपीएम जिले का था। वही 12 वी बोर्ड परीक्षा की बात की जाए तो इसमें सबसे खराब प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का है। 33 जिलों में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला 33 वें स्थान पर है। भले ही प्रदेश की सेकेंड टॉपर्स श्रुति मंगतानी मनेन्द्रगढ़ के निजी विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़कर पूरे प्रदेश में 12 वी में दूसरे स्थान पर रही हो, लेकिन ओवरऑल जिले का 12 वी बोर्ड परीक्षा में स्थान सबसे खराब रहा है। मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 12 वी के 3585 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिनमे 2397 छात्र ही सफल हो पाए। 1188 छात्रों को असफलता हाथ लगी। 66.86 फीसदी अंकों के साथ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पूरे प्रदेश में सबसे नीचे 33 वें पायदान पर रह। ऐसे में जिले की शिक्षा गुणवत्ता के प्रति सवाल उठने लगे है।

10 वी में प्रदेश में 15 वे स्थान पर

बोर्ड परीक्षा में 12 वी में प्रदेश में मनेन्द्रगढ़। चिरमिरी भरतपुर जिला 33 वे स्थान पर रहा तो 10 वी में जिला प्रदेश में 15 वे स्थान पर रह। 4598 छात्रों के जारी परीक्षा परिणाम में 3666 छात्र ही सफल हो सके। 932 छात्रों को असफलता हाथ लगी।
79.73 फीसदी अंकों के साथ जिला प्रदेश में 15 वें स्थान पर रह।

कक्षा 12 वी का जिलेवार उतीर्ण प्रतिशत

बालोद-77.62% बलौदाबाजार-86.51%,
बेतेमरा-80.65%
धमतरी-81.56%
दुर्ग-82.96%,
गरियाबंद-90.17%, कवर्धा-82.94%,
महासमुंद-84.08%, रायपुर-79.94%,
राजनांदगांव-82.25%, खैरागढ़-छुईखदान-
गंडई-85.31%, मोहला-मानपुर-अंबागढ़
चौकी-90.11%, बिलासपुर-82.87%, जांजगीर-
चांपा-72.45%, कोरबा-80.31%, मुंगेली-77.99%,
रायगढ़-83.54%,
गोरेला-पेंड्रा मरवाही-68.27%,
सक्ती-78.33%
सारंगगढ़-68.09%,
बीजापुर-80.35%,
दंतेवाड़ा-87.66%, जगदलपुर-87.38%,
कांकेर-90.69%, कोंडागांव-83.11%,
नारायणपुर-82.26%, सुकमा-84.11%,
बलरामपुर-82.82%, जशपुर-94.01%,
कोरिया-92.42%, सूरजपुर-72.37%,
सरगुजा-85.94%, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-66.86

कक्षा 10 वी का जिलेवार उतीर्ण प्रतिशत

बालोद-72.23% बलौदाबाजार-81.69% बेतेमरा-71.62%
धमतरी-72.01%
दुर्ग-71.53%
गरियाबंद-80.70%
कवर्धा-77.42%
महासमुंद-78.33%
रायपुर-66.24% राजनांदगांव-68.76%
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई-70.40%
मोहला-मानपुर-अंबागढ़-92.43%
बिलासपुर- 75.60%
जांजगीर-चांपा-71.98%
कोरबा-74.49%
मुंगेली-69.17%
रायगढ़-78.63%
गोरेला-पेंड्रा मरवाही-61.50%
सक्ती-73.74%
सारंगगढ़-70.53% बीजापुर-85.40%
दंतेवाड़ा-94.45% जगदलपुर-88.82% कांकेर-91.05%
कोंडागांव-83.28% नारायणपुर-84.96% सुकमा-89.76% बलरामपुर-81.10% जशपुर-94.22%
कोरिया-92.33%
सूरजपुर-74.72%
सरगुजा-87.58% मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर-79.73%

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail