28 को मंत्रालय घेराव को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों का जिला इकाईयों से वर्चुअल बैठक जारी

Share this post:

विद्यालय एवं शिक्षकों के पद समाप्त करने विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध, वाणिज्य संकाय में 2008 सेटअप के तहत पूर्ववत् 02 पद यथावत रखने की मांग के लिए 28 मई काे मंत्रालय घेराव की तैयारी के लिए वेब मिटिंग पर आवश्यक चर्चा


रायपुर। छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के संयाेजक एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण में संशाेधन करने, 2008 सेटअप काे पूर्ववत लागू करने के मांग के लिए सभी 23 शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षाें ने साझा मंच तैयार किया है, जिसके अनुसार 28 मई 2025 काे मंत्रालय रायपुर घेराव का कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने प्रदेश स्तर पर अपने सभी प्रांतीय पदाधिकारी जिनमें सरंक्षक जगदीश दिल्लीवार, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वाडदे, प्रदेश सह उपाध्यक्ष गीता नायर, प्रदेश संचालक खाेमन लाल साहू, प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे एवं जिला स्तर के पदाधिकारी अनिता घाेरपडे जिला अध्यक्ष धमतरी, दिनेश्वर साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, लक्ष्मीनारायण साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा, धनराज साहू जिला उपाध्यक्ष बेमेतरा, मधुसूदन सिंह जिला अध्यक्ष बीजापुर, पुनम नाग जिला अध्यक्ष काेंडागांव, ज्ञानचंद देवांगन जिला अध्यक्ष जांजगीर चापा, सुनिल सिंह जिला अध्यक्ष सुरजपुर, दीपक पटेल जिला अध्यक्ष रायगढ़, रश्मि सिंह जिला अध्यक्ष रायपुर , चेतना गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रायपुर, याेगेश पटेल जिला अध्यक्ष शक्ति, श्याम द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, शिव सिंह जिला अध्यक्ष बस्तर, रूपेश नगपुरे जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, डॉ राम बाबु गुप्ता जिला अध्यक्ष बिलासपुर, विवेक वाडदे जिला अध्यक्ष बालाेद, पायल पवार जिला उपाध्यक्ष बालाेद सभी पदाधिकारियों ने वेब मिटिंग में हिस्सा लिया।
सभी पदाधिकारियों ने 28 मई 2025 काे मंत्रालय घेराव पर अपनी बाते रखी एवं भारी संख्या में व्याख्याता साथियों काे जिला एवं ब्लॉक स्तर पर से रायपुर पहूँचने की बात कही, साथ मे प्रदेश स्तर पर वाणिज्य संकाय के प्रति छात्र- छात्राओं की बढ़ती रूचि एवं लाेकप्रियता की वजह से बाेर्ड परीक्षा सत्र 2023- 24 में 50 प्रतिशत टॉपर एवं सत्र 2024- 25 में 80 प्रतिशत टॉपर विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से है, सरकार के दाेष पूर्ण युक्तियुक्तकरण या नीतियों की वजह से वाणिज्य संकाय में 01 पद हाेने की संभावना लगातार बनी हुई है जिससे पुरे छत्तीसगढ़ में संचालित हायर सेकेंडरी विद्यालयाेंं में वाणिज्य संकाय के 01 पद विलुप्त हाेने का गहरा संकट है, जिससे वर्तमान वैश्विक व्यवसायी समय में छत्तीसगढ़ के ग्रामिण छात्र-छात्राओं में वाणिज्य संकाय के प्रति रूचि कम हाेगी,शिक्षक बनने का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के लाखाे युवाओं काे नुकसान हाेगा, 01 पद हाेने से वाणिज्य संकाय में नियुक्त व्याख्याता काे 06 पिरियड पढाना पढेगा, वर्तमान विभागिय, शासकिय एवं अन्य गतिविधियों जैसे अपार, छात्रवृत्ति, नवाचार, प्रयाेग एवं अनेकाे कार्याें मे प्रत्येक दिन संभव नही है, छात्र- छात्राओं में निरसता आ जायेगी, अगर काेई व्याख्याता मेडिकल अवकाश में चले गये ताे फिर पुरा सत्र छात्र- छात्राओं काे बिना शिक्षक के रहना पडेगा,,
2008 सेटअप काे पूर्ववत् रखने एवं 2011- 12 के बाद से उन्नयन हुए विद्यालयाेंं में भी 2008 सेटअप के तहत सभी हाई से हायर सेकेंडरी विद्यालयाेंं में 02 पद देने की मांग सरकार से किया जायेगा, शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान संकाय, कला संकाय काे सेवाकालीन प्रशिक्षण अलग अलग विषयाें में दिया गया, पर वाणिज्य संकाय काे इससे उपेक्षित रखा गया जिसका छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने पुरजाेर विरोध किया, औद्योगिक संगठन में पूर्णाक 100 का है उसे सभी संकायों के भांति एकरूपता लाते हुए सैद्धांतिक 80 नंबर एवं प्रायाेजना 20 नंबर रखने के मांग पर सभी प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षाें ने सहमति प्रदान किया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail