The specified slider id does not exist.

छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 13 IFS अधिकारियों के तबादले

Share this post:

वन विभाग ने किया नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, कई जिलों के मुख्य वन संरक्षक बदले

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रविवार देर शाम जारी आदेश के तहत कुल 13 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश पर अपर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी ने हस्ताक्षर किए हैं।

कौन कहाँ भेजे गए – मुख्य बदलाव

राजेश कुमार चंदेल (2003 बैच) – सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य वन विविधता बोर्ड से हटाकर मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकारी), कोरबा वृत्त बनाया गया।

एस. वेंकटेसल्वम (2005 बैच) – मुख्य वन संरक्षक (वन प्रबंधन) से हटाकर मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण), रायपुर वृत्त।

डॉ. जी. मैथिली (2006 बैच) – मुख्य वन संरक्षक दुर्ग से हटाकर मुख्य वन संरक्षक (परियोजना एवं योजना), रायपुर।

माधवेन्द्र सी. (2006 बैच) – सरगुजा से हटाकर मुख्य वन संरक्षक (जैव विविधता संरक्षण), रायपुर।

एम. मसीहला (2007 बैच) – क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राज्य वन विकास निगम, से हटाकर मुख्य वन संरक्षक दुर्ग।

मनोज कुमार पाण्डेय (2007 बैच) – क्षेत्रीय महाप्रबंधक, राज्य वन विकास निगम, से हटाकर मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकारी), बिलासपुर।

अन्य तबादले

आलोक कुमार तिवारी (2007 बैच) – अब होंगे प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकारी), जशपुर।

अनिलानंद बाजपेयी (2007 बैच) – बने मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) अरण्य भवन रायपुर।

रसो चंद्र दुर्गम (2007 बैच) – जशपुर से हटाकर अब मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण पर्यटन), रायपुर।

दिलराज प्रभाकर (2008 बैच) – अब प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकारी), कोरबा।

अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच) – बने प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं बजट), रायपुर।

मनिवासन एस. (2009 बैच) – अब होंगे महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर।

स्तलोरी मण्डवी (2011 बैच) – बनीं प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव एवं परियोजना), जगदलपुर।

वन विभाग में नई कार्यसंरचना

इन तबादलों से कई अहम जिलों और वृत्तों में प्रशासनिक ढांचा बदला है। खासतौर पर कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और जशपुर में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से वन संरक्षण, जैव विविधता और वन्यप्राणी प्रबंधन को नई गति मिलेगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail