प्रेम बना हत्या का कारण ! MP की सोनम, UP की मुस्कान और अब CG की रवीना, पति हत्याओं की सीरियल कड़ी

Share this post:

MP की सोनम, UP की मुस्कान के बाद अब छत्तीसगढ़ की रवीना बनी ‘ब्लैक लव स्टोरी’ की अगली कड़ी – प्रेम में अंधी पत्नी ने करवाया पति का कत्ल!

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर/कोण्डागांव। देशभर में पतियों की हत्या कर प्रेमियों संग फरार होने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। मध्यप्रदेश की सोनम और उत्तरप्रदेश की मुस्कान की सनसनी अभी थमी भी नहीं थी कि अब छत्तीसगढ़ की रवीना ने भी इसी काली प्रेम कहानी को दोहराया है। रवीना ने अपने प्रेमी विदेश मरकाम के साथ मिलकर अपने पति धर्मवीर नेताम की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

ब्लैक लव ट्रायंगल की यह तीसरी कहानी !

MP की सोनम : प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

UP की मुस्कान : पति की हत्या के बाद फरार हुई, प्रेमी के साथ गिरफ्तारी

CG की रवीना : शराब पिलाकर पति को मारा, जंगल में शव फेंका, पहचान मिटाने पेट्रोल डाला

कैसे हुआ खुलासा ?

30 जून को कोंडागांव जिले के मकेदा जंगल में एक अज्ञात शव मिला। मृतक के कपड़ों से एक जली हुई अस्पताल पर्ची बरामद हुई, जिसमें तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल का उल्लेख था। जांच में पता चला शव धर्मवीर नेताम का है, जो धमतरी का निवासी था। पत्नी रवीना से पूछताछ की गई तो उसकी शक के घेरे में आने पर कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन से पता चला कि रवीना का प्रेमी विदेश मरकाम घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर विदेश को कोण्डागांव बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का प्लान और क्रूर अंजाम

27 जून को रवीना ने बीमारी का बहाना बनाकर धर्मवीर को इलाज के लिए तमिलनाडु से बाहर निकाला

रास्ते में बार-बार शराब पिलाई और रायगढ़, उड़ीसा के जंगलों में ले गई

वहां क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी

शव की पहचान छुपाने के लिए 2 लीटर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, पर बारिश ने मंसूबे फेल कर दिए

पुलिस की मुस्तैदी

कोंडागांव पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल विश्लेषण के जरिए केस की परतें खोलीं और हत्या की इस प्रेम कहानी को बेनकाब कर दिया। रवीना और विदेश दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रेम, धोखा और कत्ल की यह कहानी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। यह सवाल खड़ा करता है — क्या आज का प्यार रिश्तों से बड़ा हो गया है, या इंसानियत से छोटा?

#SonamMurderCase #MuskanLoveCrime #RavinaMurderMystery #ChhattisgarhCrime #BlackLoveTriangle #PremAurHatya #ExclusiveCrimeReport #CGNews

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail